बाइक को मारी टक्कर, सवार ने दूसरे को मारा थप्पड़

Mar 03, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - सोमवार शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला हल्लू सराय में एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इससे महिला बाल-बाल बच गई लेकिन आरोपी ने उसके बेटे को थप्पड़ मारा। लोगों की भीड़ ने आरोपी को भगा दिया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

बाइक को मारी टक्कर, सवार ने दूसरे को मारा थप्पड़

सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में सोमवार शाम बाइक सवार ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गई और बाइक पर बैठी महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन आरोपी ने महिला के बेटे को थप्पड़ मार दिया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोपी बाइक सवार को भगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बहजोई निवासी सपना गोयल भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। हल्लू सराय में दूसरी बाइक पर सवार दूसरे समुदाय के युवक ने बहजोई निवासी युवक की बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे बाइक गिर गई, इसी बीच आरोपी बाइक सवार ने महिला के बेटे को थप्पड़ मार दिया। मौके पर आरोपी बाइक सवार के पक्ष में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी बाइक सवार को पहले ही भगा दिया। बाद में महिला भी अपने भाई के साथ चली गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।