बाइक फिसलने से युवक घायल, रेफर
Mar 03, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News - कोतवाली क्षेत्र के चौपाशोभापुर में मंगलवार को एक बाइक हादसे में महेश घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया, लेकिन गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे संभल के निजी अस्पताल ले गए। महेश पंवासा जाने के लिए निकला था और लौटते समय यह दुर्घटना हुई।

कोतवाली क्षेत्र में चौपाशोभापुर में मंगलवार की दोपहर बाइक फिसलने से केलमुढी निवासी महेश घायल हो गया। आनन फानन 108 एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे संभल के निजी अस्पताल ले गए। परिजनों में भान सिंह ने बताया कि महेश बाइक से पंवासा जाने की बात कह कर गया था। पंवासा से अपने साथी को छोड़ने गांव चौपा शोभापुर गया था। वहां से गांव लौटते समय अचानक हादसा हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



