Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsBhagwat Katha Organized in Kaithal with Kalash Yatra Participation
चन्दौसी में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

चन्दौसी में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

संक्षेप:

Sambhal News - कैथल गेट अजंता रोड पर मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जिसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महंत रमेश दास महाराज ने शाकाहार और प्रेम का महत्व बताया। कार्यक्रम...

Sep 09, 2025 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

कैथल गेट अजंता रोड स्थित एक गोदाम पर मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा से पूर्व शहर में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा ब्रह्म बाजार से शुरू होकर कैथल गेट गोदाम के कथास्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां विधि विधान से कलशों की स्थापना कर कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास महंत रमेश दास महाराज ने कहा कि मानव का खानपान के साथ आचार विचार में भी सात्विक होना बहुत जरूरी है। इसके लिए मानव को मांस को त्याग कर शाकाहार को अपनाना चाहिए, मदिरा से दूर रहना चाहिए और एक दूसरे के साथ प्रेम का भाव रखना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यही जीवन का मूल मंत्र है। कथा के दौरान भजन गायिका पूजा सखी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर मौसम गुप्ता, निर्मल गुप्ता, ओमी लाला, रागिनी गुप्ता, मोहित गुप्ता, मुधर गुप्ता, मयंक चौधरी, प्रियंका गुप्ता, दिव्या चौधरी आदि मौजूद रहे।