ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलजनता ने धराशायी कर दिया रामपुर का तानाशाह: जितिन

जनता ने धराशायी कर दिया रामपुर का तानाशाह: जितिन

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को सपा नेता आजम खां का नाम लिए बगैर ही उन पर तीखा हमला किया। कहा कि वह रामपुर की जनता का आभार...

जनता ने धराशायी कर दिया रामपुर का तानाशाह: जितिन
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरFri, 29 Sep 2023 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को सपा नेता आजम खां का नाम लिए बगैर ही उन पर तीखा हमला किया। कहा कि वह रामपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हैं जिसने रामपुर के तानाशाह को धराशायी कर दिया। वह उत्सव पैलेस में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
कोसी मार्ग स्थित पैलेस में जितिन प्रसाद ने जनता से मुखातिबत होते हुए कहा कि आप लोगों ने रामपुर का इतिहास बदला है। अब रामपुर का विकास कर इसको और बदला जाएगा, लेकिन आपकी भी जिम्मेदारी है कि 2024 में विकास के लिए अपनी सहमति की मोहर लगाएं। उन्होंने अवगत कराया कि लोकप्रिय सांसद घनश्याम सिंह लोधी, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और नगर विधायक आकाश सक्सेना ने सड़क एवं सेतु निर्माण के लिए प्रस्ताव दिए हैं। उन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर में जितने विकास कार्य किए जा रहे हैं वह अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं। इससे पूर्व कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, विधायक आकाश सक्सेना ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन अशोक बिश्नोई ने किया। इस मौके पर एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिपं अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, सूर्य प्रकाश पाल, बीना भारद्वाज, शकुंतला लोधी, कुलवंत सिंह औलख, श्रीष गुप्ता आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें