Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsBahjoi Residents Demand Overbridge to Alleviate Traffic Jam Caused by Railway Gate Closures
बहजोई में रेलवे फाटक बंद होने से लगता है जाम, लोग परेशान

बहजोई में रेलवे फाटक बंद होने से लगता है जाम, लोग परेशान

संक्षेप:

Sambhal News - बहजोई के लोग रेलवे फाटक के बंद होने से हो रही जाम की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने फ्लाईओवर निर्माण की मांग की है, ताकि बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को राहत मिल सके। रेलवे फाटक की समस्या...

Aug 18, 2025 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

बहजोई के लोग इन दिनों एक बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। यहां स्थित रेलवे फाटक हर दिन में कई-कई बार बंद रहता है। जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग है कि यहां एक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए, ताकि घंटों लगने वाला जाम, स्कूली बच्चों की परेशानी और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं बाधित न हों। बहजोई का रेलवे फाटक विकास की राह में बड़ी रुकावट बन चुका है। हर दिन हजारों लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और यहां एक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए, ताकि बहजोई के लोगों को राहत मिल सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेलवे फाटक पर रोजाना सैकड़ों लोग फंस जाते हैं। खासकर सुबह और शाम के वक्त जब स्कूल, दफ्तर और बाजार खुलते या बंद होते हैं। रेलवे फाटक का बंद होना यातायात को पूरी तरह जाम कर देता है। ट्रेनों की बढ़ती संख्या के कारण फाटक दिन में कई बार बंद होता है। जिससे लोग घंटों वहीं फंसे रहते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए यह फाटक रोजाना सिरदर्द बना हुआ है। बच्चों को ले जाने वाले ऑटो और बसें घंटों लाइन में फंसी रहती हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती हैं। भीषण उमस में बच्चे बेहाल हो जाते हैं, और बारिश के दिनों में कीचड़ व जलभराव हालात को और खराब बना देते हैं। स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों का कहना है कि फाटक बंद होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही रुक जाती है। जिससे व्यापार प्रभावित होता है। वहीं यदि किसी मरीज को अस्पताल ले जाना हो और फाटक बंद हो, तो मामला जानलेवा भी हो सकता है। कई बार एंबुलेंस को भी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। बहजोई के लोगों ने जिला प्रशासन और रेलवे विभाग से फ्लाईओवर निर्माण की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि ये समस्या कोई नई नहीं है, सालों से लोग इसका सामना कर रहे हैं, लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने कहा कि इस गंभीर और जनहित से जुड़ी समस्या पर जल्द निर्णय लिया जाए और बहजोई को एक फ्लाईओवर की सौगात दी जाए। यह न सिर्फ यातायात को सुचारू बनाएगा, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। क्या बोले लोग दिन में कई बार फाटक बंद होने से जाम लगता है। हमारी दुकानें जाम में फंसने वाले वाहनों से घिर जाती हैं। ग्राहकों का आना-जाना भी बंद हो जाता है। ओवरब्रिज बने तो, समाधान हो। - प्रदीप कुमार संभल रोड पर स्कूल जाने आने वाले बच्चों को जाम में खासी दिक्कत उठानी पड़ती है। कई बार जाम में फंसकर देर से पहुंचते हैं। ओवर ब्रिज बन जाए तो राहत मिलेगी। -विनोद कुमार रेल फाटक बंद होने के बाद जाम लगता है। इस दौरान अधिक संख्या में वाहन इकट्ठे होने से प्रदूषण भी बढ़ता है। सरकार को चाहिए कि जल्द ओवर ब्रिज बनाकर समस्या का समाधान करें। - गौरव कुमार नगर की दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बाद लंबा जाम लगता है। एंबुलेंस तक जाम में फसती है। ओवर ब्रिज बने तो समस्या का समाधान होगा। - संजय कुमार बोले जिम्मेदार जाम की समस्या को देखते हुए ओवर ब्रिज बनाए जाने को कई बार रेलवे विभाग के डीआरएम को ज्ञापन सौंपे गए हैं। रेल मंत्री से भी मुलाकात कर मुद्दा उठाया गया है। उम्मीद है जल्दी समाधान निकलेगा। - राजेश शंकर राजू, पालिकाध्यक्ष, बहजोई