Sambhal News: संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी गठित
Sambhal News: बहजोई में संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत करने और पेंशनर्स के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

Sambhal News: बहजोई, संवाददाता। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की मंडल शाखा मुरादाबाद की बैठक रविवार को महाविद्यालय परिसर में मंडल संयोजक सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने और पेंशनर्स के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।रविवार को बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नत्थूलाल शर्मा को जिला संयोजक, चेतन्य कुमार सिंह को सह संयोजक, हरिओम प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार को प्रचार सचिव तथा अशोक कुमार राघव को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया। मंडल संयोजक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पेंशनर्स की प्रमुख मांगों से संबंधित प्रस्ताव 17 जुलाई को भारत सरकार को भेजा जाएगा।
साथ ही 19 जुलाई के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में अधिक से अधिक सदस्यों से भागीदारी की अपील की गई। इस बीच सदस्यता अभियान को तेज करने तथा प्रत्येक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समिति से जोड़ने का निर्णय भी लिया गया। इसके बाद सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान रामवीर सिंह, वेदपाल सिंह, जयप्रकाश, दिनेश कुमार सिंह, मनीष, आशा देवी, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, उमेश कुमार, अश्विनी कुमार, महेन्द्र पाल सिंह, रविन्द्र कुमार गोयल आदि पेंशनर्स मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


