सांसद ने कार्यकर्ताओं व लोगों से किया संवाद
Sambhal News - चुनाव में जीत के बाद बदायूं सांसद आदित्य सिंह यादव ने विधायक राम खलाड़ी सिंह यादव के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जनता से संवाद कर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का वादा किया और बाबा साहेब...

चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद बदायूं सांसद आदित्य सिंह यादव ने क्षेत्रीय विधायक राम खलाड़ी सिंह यादव के साथ गुरुवार को क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कई स्थानों पर जनता से संवाद करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का वादा किया और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर एतराज जताया। सांसद यादव ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान ने ही हमें अधिकार दिलाए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाबा साहेब का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय दयासिंधु एडवोकेट, हरिओम एडवोकेट, प्रवीन कुमार, बृजेश कुमार, छत्रपाल सिंह, कल्याण सिंह दरोगा, देवेंद्र कुमार, आदेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।