अनूपशहर-गवां मार्ग पर आधा किलोमीटर में 50 से ज्यादा गड्ढे, राहगीर परेशान
गवां नगर पंचायत के अनूपशहर-गवां मार्ग पर 500 मीटर लंबा हिस्सा बदहाल है। सड़क पर 50 से अधिक गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया है।

गवां। नगर पंचायत गवां के अनूपशहर-गवां मार्ग पर बिजली घर से हाईवे तक करीब 500 मीटर लंबा हिस्सा इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर पचास से अधिक बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोग इस रास्ते से गुजरने से बच रहे हैं और करीब पांच किलोमीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार बारिश और भारी वाहनों के आवागमन से गड्ढे और गहरे हो गए हैं।
दिन में लोग किसी तरह संभलकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय हादसे का खतरा बढ़ जाता है। कई बाइक सवार और छोटे वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के एई सुनील प्रकाश ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


