नशीला पदार्थ सुंघाकर भैंस चोरी का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Feb 27, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - बबराला थाना क्षेत्र के गांव गुन्नौर हीरापुर में भैंस चोरी का एक प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गया। आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में सुरक्षा पर चर्चा तेज हो गई है।

नशीला पदार्थ सुंघाकर भैंस चोरी का प्रयास, मुकदमा दर्ज

बबराला थाना क्षेत्र के गांव गुन्नौर हीरापुर उर्फ इटऊआ में भैंस चोरी का एक प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गया। परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी शंभू जाटव पुत्र राजेन्द्र जाटव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी की रात लगभग 10 बजे उनकी बहन रूबी घर के बाहर बने पशुबाड़े में भैंसों को चारा डालने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद एक युवक ने रूबी को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह चीखते हुए चारपाई पर गिरकर अचेत हो गई।

बहन की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एक युवक भैंस खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहा है। परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे भैंस समेत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल पुत्र राजू सैफी, निवासी गांव वाघऊ, थाना बबराला बताया। परिजन आरोपी को पकड़कर सीधे थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सतर्कता न दिखाई जाती तो बड़ी चोरी हो सकती थी। घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।