Sambhal News: मेले से लौटते समय युवक को रास्ते में पीटा
हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News: गुन्नौर के सराय ब्राह्मण निवासी विष्णु ने पुलिस को शिकायत दी है कि 28 अगस्त को मेला देखकर लौटते समय एक युवक ने उसकी बाइक रोककर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Sambhal News: जुनावई। गुन्नौर के सराय ब्राह्मण निवासी विष्णु पुत्र मोहनलाल ने शनिवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 28 अगस्त को गुन्नौर से मेला देखकर बाइक से गांव लौट रहा था। सराय वाली पुलिया के पास एक युवक ने बाइक रुकवा ली और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


