कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा एआरटीओ कार्यालय
Sambhal News - एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों की गंभीर कमी है, जहां 13 पदों में से केवल 3 कर्मचारी काम कर रहे हैं। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने शासन से कई बार रिक्त पद भरने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव है, फिर भी वे अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।

एआरटीओ कार्यालय इन दिनों गंभीर कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के कुल 13 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 3 कर्मचारियों की ही तैनाती है। इसके बावजूद कार्यालय का कामकाज सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है और आम जनता को आवश्यक सेवाएं लगातार दी जा रही हैं। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि कर्मचारियों की कमी को लेकर कई बार शासन को पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सीमित संसाधनों और कम स्टाफ के कारण कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।
इसके बावजूद एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। लाइसेंस, पंजीयन, परमिट सहित अन्य आवश्यक कार्यों को समय पर निपटाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की गई, तो भविष्य में कार्यालयीन कार्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में शासन से मांग की गई है कि शीघ्र ही रिक्त पदों को भरकर व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, जिससे जनता को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




