बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - यादव कॉलोनी में बुजुर्ग महिला नेमवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी देव को गिरफ्तार किया। आरोपी को बबराला रोड से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश किया गया। 4 मई को हुई मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी और 9 मई को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।

बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नगर के मोहल्ला यादव कॉलोनी में मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला नेमवती की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी देव को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे दरोगा सोमपाल सिंह ने आरोपी को बबराला रोड से दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। बता दें कि चार मई को हुई मारपीट में नेमवती गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 09 मई को घायल महिला की मौत हो गई थी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।