
बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, फायरिंग कर भागे
संक्षेप: Sambhal News - हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मिठौली गांव में सशस्त्र बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर 75 हजार रुपये और जेवर लूट लिए। बदमाशों ने विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की और शोर सुनकर मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मिठौली गांव में सोमवार देर रात सशस्त्र बदमाश घर में घुस गए और परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने घर से 75 हजार रुपये और जेवर समेट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की। जिससे उसके हाथ में धारदार सामान लगने से चोटिल हो गया। शोर-शराबा होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए मौका पाकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों से वारदात की जानकारी ली। हालांकि देर शाम तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। थानाक्षेत्र के मिठौली गांव निवासी नूर मोहम्मद और उनके भाई शमशुल का परिवार एक ही घर में रहता है।

सोमवार रात को परिवार के कुछ सदस्य घर के बरामदा जबकि कुछ कमरों और छत पर बने कमरों में सोए हुए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे चार-पांच बदमाश घर में घुस आए और घर से सामान समेटने में जुट गए। बदमाशों ने परिवार की महिलाओं समेत कई लोगों को एक कमरे में बंधक बना लिया और कमरे में रखी अलमारी से 75 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर समेटकर लिए। नूर मोहम्मद के भतीजे नौशाद ने बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके हाथ में में धारदार सामान से चोट लगने से घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर पड़ोस के लोग भी जाग गए। तो बदमाश फायर करते हुए जंगल की तरफ भाग गए। कंबल से ढक दिया मुंह, तमंचा दिखा डराया संभल। नौशाद ने बताया कि वह भी बरामदे में सोया हुआ था। बदमाशों ने उसे सोते समय दबोच लिया और कंबल से मुंह ढक दिया। हाथ बांध दिए और विरोध किया तो उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। वहीं परिवार की महिला महताब आदि ने बताया है कि बदमाशों ने कब्रिस्तान में लगी स्ट्रीट लाइट को भी बंद कर दिया था। नूर मोहम्मद व उसके भाई शमशुल एक ही घर में रहते हैं। बंटवारा होने पर एक ही परिसर में बने घर में अलग-अलग कमरों में रहते हैं किंतु उनका गेट एक ही है। बदमाश करीब 30 मिनट तक कर घर में ही रहे और सामान समेटकर ले गए। ईंट भट्ठे की चिमनी बनाता है नूर मोहम्मद संभल। पीड़ित नूर मोहम्मद ईंट भट्ठे की चिमनी बनाने का कार्य करता है। रविवार को नूर मोहम्मद बिहार से आया था, वहां से मिली मजदूरी की रकम भी उसके पास थी और बकरा व कटरा बेचकर रखे गए रुपये भी घर में ही रखे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कैमरे खंगाल रही पुलिस संभल। मिठौली गांव में हुई लूटपाट की वारदात के बाद पुलिस न केवल मामले की गहनता से जांच कर रही है बल्कि आबादवाली से कासमपुर और भवानीपुर मार्ग पर लगे कैमरों को भी खंगाल रही है। हालांकि पुलिस को देर शाम तक कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है, इंस्पेक्टर मौके पर हैं। घटना रात की है और पुलिस को सूचना दोपहर को दी गई है। अभी तहरीर भी नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आलोक भाटी, सीओ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




