ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलईंटों के ढ़ेर तले दबे दूसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम,मालिक पर एफआईआर

ईंटों के ढ़ेर तले दबे दूसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम,मालिक पर एफआईआर

नखासा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रास्ते से गुजरते समय ईंटों का ढ़ेर गिरने से घायल हुए दूसरे बच्चे की भी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। दोनों...

ईंटों के ढ़ेर तले दबे दूसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम,मालिक पर एफआईआर
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 26 Oct 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

नखासा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रास्ते से गुजरते समय ईंटों का ढ़ेर गिरने से घायल हुए दूसरे बच्चे की भी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ईंटों के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के गांव कैशोपुर भंडी निवासी चंद्रसैन सैनी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान निर्माण के लिए मंगाई गईं ईंटें घर के बाहर रखी हुई थीं। शाम के समय गांव निवासी चंद्रभान का नौ वर्षीय बेटा लकी सैनी और वीर सिंह का आठ वर्षीय बेटा विशेष सैनी रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक ईंटों का ढ़ेर गिर गया था। दोनों बच्चे ईंटों के नीचे दब गए थे। देर शाम चिकित्सक ने लकी सैनी को मृत घोषित कर दिया था जबकि विशेष सैनी का उपचार चल रहा था। देर रात विशेष सैनी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की मौतों से परिवारों में कोहराम मच गया। बच्चों के माता पिता के साथ ही परिवार के तमाम लोगों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। सोमवार सुबह थाना प्रभारी ओमकार सिंह गांव पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

..........ईंटों के मालिक पर मुकदमा दर्ज.........

संभल। दो बच्चों की ईंटों के ढ़ेर तले दबकर मौत के मामले में बच्चों के परिजनों ने ईंटों के मालिक की लापरवाही से बच्चों की मौत का आरोप लगाया। कहा कि सड़क पर लापरवाही से ईंटों का ढ़ेर लगाया गया था जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस अफसरों ने कहा कि परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके हिसाब से मुकदमा दर्ज किया जायेगा। इसके बाद मृतक बच्चों के परिजनों ने पुलिस को ईंटों के मालिक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चंद्रसैन सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

............अफसर व नेता भी पहुंचे गांव............

संभल। दो बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह को एसडीएम रमेश बाबू व सीओ अरुण कुमार सिंह केशोपुर भंडी गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद सपा विधायक पिंकी यादव भी गांव पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी। शाम को भाजपा नेता हरेंद्र सिंह रिंकू ने भी केशोपुर भंडी जाकर बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ांढ़स बंधाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें