खो-खो में शास्त्री, बैडमिंटन में नेहरू हाउस विजयी
Sambhal News - चंदौसी बाल विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। छठे दिन खो-खो में शास्त्री हाउस और बैडमिंटन में नेहरू हाउस की जीत हुई। कक्षा चार और पांच की छात्राओं के लिए खो-खो का...

चंदौसी बाल विद्या मंदिर में आयोजित की जा रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के छठे दिन खो-खो व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया का छठा दिन रहा। खो-खो में शास्त्री व बैडमिंटन में नेहरू हाउस विजयी रहा। कक्षा चार व पांच की छात्राओं के लिए खो-खो मैच की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें पहला सेमीफाइनल टैगोर हाउस और नेहरू हाउस के बीच हुआ। इसमें नेहरू हाउस ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल शास्त्री हाउस और इंदिरा हाउस के बीच हुआ, इसमें शास्त्री हाउस ने जीत दर्ज की। खो-खो का फाइनल मुकाबला नेहरू हाउस और शास्त्री हाउस के बीच खेला गया। जिसमें शास्त्री हाउस ने जीत हासिल की। इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं का बैडमिंटन मुकाबला हुआ। पहला मुकाबला इंदिरा हाउस और टैगोर हाउस के बीच हुआ, जिसमें टैगोर हाउस ने जीत हासिल की जबकि, दूसरा मुकाबला शास्त्री हाउस और नेहरू हाउस के बीच हुआ। इसमें नेहरू हाउस ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में नेहरू हाउस ने टैगोर हाउस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बैडमिंटन में अथर्व पाठक ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रधानाध्यिपका श्रुति अग्रवाल, ममता नागर, व्हाइट हाउस मेंबर्स और सभी हाउस हेड मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।