वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति देकर बच्चों ने मनमोहा
Sambhal News - - बबराला के लोहिया कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से किया वार्षिक समारोह का आयोजन रविवार को वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया

कस्बा बबराला के लोहिया कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अकादमिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी छात्रों और विभिन्न विषयों के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं, उन्हें अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में नृत्य, गीत, नाटक और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक छात्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रूप धारण कर सामाजिक संदेश दिया, वहीं दूसरे छात्र ने प्रधानमंत्री का वेश धारण कर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। रामायण आधारित प्रस्तुति ने माहौल को भक्ति रंग में रंग दिया। इस दौरान डायरेक्टर उमेश यादव, दीपक यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, चेयरमैन हर्षवर्धन, डॉ. कैलाश वार्ष्णेय, डॉ. राहुल यादव, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


