Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsAngels Public School Celebrates 10th Anniversary with Cultural Festivities
10 वर्ष पूर्ण होने पर स्कूल में मनाया गया जश्न ए एंजिल्स

10 वर्ष पूर्ण होने पर स्कूल में मनाया गया जश्न ए एंजिल्स

संक्षेप: Sambhal News - शहर में एंजिल्स पब्लिक स्कूल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को भव्य उत्सव मनाया गया। न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देश भक्ति गीतों और नाटकों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और समाज के कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

Mon, 17 Nov 2025 12:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

शहर में एंजिल्स पब्लिक स्कूल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को भव्य रूप से जश्न ए एंजिल्स उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। शहर के सराय शरमीन एसडीएम कार्यालय के पीछे एंजिल्स पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति इलाहबाद हाइकोर्ट नलिन कुमार श्रीवास्तव रहे। विद्यालय में उनके आगमन पर भव्य रूप से अहमद उल्ला खां जिला जज एटा और मैनिजिंग डायरेक्टर शरमीन खान, प्रधानाचार्य तेजिन्दर सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया। सम्मान में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति से देश प्रेम की अलख जगाई। अलग अलग तरह की वेशभूषा मे बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किए। तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि आज एंजिल्स को स्थापित हुए 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस विद्यालय ने हमारे समाज के बच्चों को शिक्षित बनाने और एक अच्छा माहौल देकर भविष्य उज्जवल बनाने का जो काम किया है। वह काफी प्रशंसनीय है विद्यालय बनाने और उसमे एक बेहतर शिक्षा का इन्तेजाम यह इतनी बड़ी जिम्मेदारी है। जिसके लिए जीवन को समर्पित करके ही इतना खूबसूरत विद्यालय कायम किया जा सकता है। समाज शिक्षित होगा तो जीवन भी खुशहाल होगा तरक्की के रास्ते पर ले जाएगा। बच्चे ऊंचे पायदान पर पहुंच कर अपने समाज परिवार का शहर का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर तेजिन्दर सिंह, नगर मजिस्टेट सुधीर कुमार, एसडीएम रामानुज, गौरी शंकर चौधरी, डॉ. अजीज उल्ला खां, अरीफ आलम, डॉ. शहजाद आलम, वकील अहमद वारसी एडवोकेट, फरीद अहमद, हामिद उल्ला खां, महमूद उल्ला आदि शामिल रहे।