धनारी में अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की बैठक आयोजित

Feb 15, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - धनारी, संवाददाता। क्षेत्र में शनिवार को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बाबा साहब भीम

धनारी में अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की बैठक आयोजित

क्षेत्र में शनिवार को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्ष नौबत सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर शोषित, वंचित और नारी शक्ति के सशक्त समर्थक थे। उन्होंने समाज में समानता और शिक्षा के अधिकार को मजबूत करने का कार्य किया, जिसे आगे बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता है। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जातिगत राजनीति के आधार पर इसका विरोध कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि यूजीसी से संबंधित लिया गया फैसला वापस किया गया तो बहुजन समाज आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेगा। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नौबत सिंह ने की। बैठक में सुरेंद्र गौतम, रमेश चंद यादव, राजकुमार सिंह, रामकिशोर, उमेंद्र डॉक्टर, राधेश्याम, वीर सिंह, नेत्रपाल, श्याम बाबू, पप्पन गौतम, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।