सीएचसी में नहीं दिए 2500 रुपये, तो नर्स ने इंजेक्शन लगाकर महिला को किया रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - आसिफ ने अपनी पत्नी नरगिस को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां स्टाफ नर्स ने 2500 रुपये मांगे। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो नर्स ने नरगिस को इंजेक्शन लगा दिया और रेफर कर दिया। बाद...

सीएचसी में नहीं दिए 2500 रुपये, तो नर्स ने इंजेक्शन लगाकर महिला को किया रेफर

जनपद में नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी आसिफ बुधवार सुबह को पत्नी नरगिस को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। आसिफ का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के लिए 2500 रूपये मांगे। जब उसने रूपए नहीं दिए तो स्टाफ नर्स ने नरगिश को इंजेक्शन लगा दिया और रेफर कर दिया। वह पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन वार्ड में पहुंचने से पहले ही रैम्प पर महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। आनन फानन में स्टाफ नर्स और महिला कर्मचारी मौके पर पहुंची और सुरक्षित प्रसव कराया। आसिफ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।