Sambhal News: सभी पार्टियों ने मुसलमान को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया : अब्दुल्ला
Sambhal News: ऑल इंडिया इत्तेहाद मुस्लिमीन की बैठक गोला गंज में हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि विभिन्न दलों ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा और उन्हें उचित हिस्सेदारी नहीं दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाने और चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

Sambhal News: आल इंडिया इत्तेहाद मुसलिमीन की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष के आवास गोला गंज में हुई। कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की और सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान लिया। बैठक में जिला अध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने मुसलमान को सिर्फ वोट बैंक समझ कर इस्तेमाल किया, हमें अब अपनी कयादत चाहिए। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में भी मुसलमान की हालत बद से बत्तर बताई। सपा, बसपा, कांग्रेस जितनी भी पार्टियां है, उन्होंने सिर्फ मुसलमान को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और कहीं भी मुसलमान की हिस्सेदारी नहीं दी। ओवैसी ने जब मुसलमान के हक की बात करी, तो यही पार्टियां उनको बीजेपी की बी टीम बताते रहे हैं, जबकि यह लोग खुद भाजपा की बी टीम है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर विधानसभा में हमारे नुमाइंदे पहुंचेंगे तो दलित पिछड़ों के हक की बात करेंगे। रियाज अहमद, वारिस कुरैशी, मोहम्मद बासित, ख्वाजा अब्बासी, आसिफ मलिक,अदनान वारिस आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

