ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलएडीओ पंचायत, महिला डाक्टर, आठ कैदियों समेत 26 पॉजिटिव

एडीओ पंचायत, महिला डाक्टर, आठ कैदियों समेत 26 पॉजिटिव

संभल जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को 26 नए कोरोना केस सामने आए हैं। संभल में एडीओ पंचायत, जिला अस्पताल की महिला डाक्टर समेत 13 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। चन्दौसी में चार, बहजोई...

एडीओ पंचायत, महिला डाक्टर, आठ कैदियों समेत 26 पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 04 Sep 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को 26 नए कोरोना केस सामने आए हैं। संभल में एडीओ पंचायत, जिला अस्पताल की महिला डाक्टर समेत 13 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। चन्दौसी में चार, बहजोई में तीन, गुन्नौर में दो, जुनावई में दो, असमोली और रजपुरा में एक एक-एक नया मामला सामने आया है। संक्रमितों की संख्या 1656 हो गई है। 236 केस सक्रिय हैं। 1390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौत के 30 मामले हैं। संभल के जिला अस्पताल में तैनात महिला डाक्टर को संक्रमण ने चपेट में लिया। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा.मनोज चौधरी ने की। एडीओ पंचायत संभल को संक्रमण ने चपेट में लिया।

मुहल्ला लोधी सराय निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव खानपुर बंद के 23 वर्षीय युवक संक्रमित आया है। गांव फुलसिंहा निवासी 23 वर्षीय युवक को संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह अस्थाई जेल का कैदी है। गांव भारतल मदापुर निवासी 25 वर्षीय महिला, गांव मढ़न के वृद्ध, नई बस्ती की 50 वर्षीय महिला और 50 वर्षीय व्यक्ति, महमूद खां सराय की 25 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला और कोट पूर्वी में 37 वर्षीय महिला को संक्रमण ने चपेट में लिया है। चन्दौसी में रस्तोगी मुहल्ला कचरी वाला बाग के 25 वर्षीय युवक, अशोक नगर मौलागढ़ के 24 वर्षीय युवक, मुहल्ला साहूकारा के 59 वर्षीय व्यक्ति, पावर हाउस निवासी 22 वर्षीय युवक को संक्रमण की पुष्टि हुई है। बहजोई में अस्थाीय जेल में अमरोहा जनपद के ढबारसी रहरा निवासी 27 वर्षीय कैदी, 24 वर्षीय कैदी, गांव चितनपुर के 20 वर्षीय युवक को संक्रमण ने चपेट में लिया है। गुन्नौर के गांव सिरौरा काजी निवासी अस्थाई जेल बहजोई में 21 वर्षीय कैदी और गांव कैल निवासी वृद्ध संक्रमित पाया गया गया है। जुनावई के गांव गैहत निवासी अस्थाई जेल बहजोई में 38 और 38 वर्षीय दो कैदी पॉजिटिव आए हैं। असमोली में गांव सलेमपुर सलार निवासी अस्थाई जेल के 30 वर्षीय कैदी संक्रमित आया है। रजपुरा के गांव आरथल निवासी अस्थाई जेल के 23 वर्षीय कैदी को संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग में नए केस को लेकर हड़कंप मचा रहा। पॉजिटिवों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करा दिया। संक्रमितों के कांटेक्ट ट्रेस किए जाने लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें