संभल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, जिले को मिले चार नए सीओ

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत संभल जिले में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती। चार नए पुलिस सीओ की तैनाती हुई, तीन सीओ का स्थानांतरण। नई तैनाती से पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद।

संभल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, जिले को मिले चार नए सीओ

पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत संभल जिले में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। गुरुवार को जारी तबादला सूची में जिले को चार नए पुलिस सीओ मिले हैं, जबकि यहां तैनात तीन सीओ का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कर दिया गया है। नए अधिकारियों की तैनाती से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। तबादला आदेश के अनुसार हापुड़ में तैनात स्तुति सिंह, सीतापुर से अमन सिंह, हरदोई से अंकित मिश्रा तथा मिर्जापुर से विवेक जावला को संभल जनपद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही इनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।

वहीं संभल जिले से तीन अधिकारियों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। असमोली सर्किल के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार का स्थानांतरण अमरोहा कर दिया गया है। चंदौसी और बहजोई सर्किल का कार्यभार संभाल रहे दीपक तिवारी को बुलंदशहर भेजा गया है, जबकि गुन्नौर सर्किल के सीओ आलोक सिद्धू अब बदायूं में अपनी सेवाएं देंगे। गौरतलब है कि बीते महीने सीओ मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद संभल में एक सीओ का पद रिक्त चल रहा था। इस पद का अतिरिक्त प्रभार दीपक तिवारी के पास था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि नए सीओ मिलने के बाद जिले के सभी सर्किलों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।