खनन अधिकारी ने पकड़े मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली
जनपद में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। मंगलवार को खनन अधिकारी ने बेहतरी फाटक के पास दो मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। जिले में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिन्हें रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। जहां अवैध रूप से खनन चल रहे, ट्रैक्टर ट्राली ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार की सुबह बदायूं रोड बेहतरी फाटक के पास खनन अधिकारी ने अभियान चलाकर दो मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ कर कार्रवाई की। चंदौसी बदायूं रोड पर मंगलवार की सुबह टीम के साथ अभियान चलाकर खनन अधिकारी शिवम कुमार ने बेहतरी फाटक के पास खनन में प्रयुक्त मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ लिए। जिन्हें कार्रवाई के लिए मंडी चौकी लाया गया। उन्होंने बताया कि जिले में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत मिल रही है।
जिन्हें रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


