Sambhal News: अब अवैध खनन पर ''पांच पहरे'', सीमाओं पर होगी 24 घंटे निगरानी
Sambhal News: जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन ने पांच स्थायी चेकिंग पॉइंट स्थापित करने की योजना बनाई है। इनमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि खनिज लदे वाहनों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा सके। अधिकारियों ने आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

Sambhal News: जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने पांच स्थायी चेकिंग पॉइंट स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। धनारी, असमोली, रजपुरा, कैलादेवी और एक अन्य चिन्हित क्षेत्र में इन चेकिंग पॉइंट्स का निर्माण कराया जाएगा। इन चेकिंग पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे खनिज लदे वाहनों की आवाजाही पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सके। कैमरों की मदद से वाहनों की निगरानी के साथ संदिग्ध गतिविधियों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके।
इस संबंध में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। चेकिंग पॉइंट्स पर खनन, राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ निगरानी व्यवस्था विकसित की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इन स्थायी चेकिंग पॉइंट्स के शुरू होने के बाद अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


