ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलभांजी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

भांजी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

नखासा थाना इलाके में कपड़ा सिलाई का काम सीख रही भांजी के साथ ग्रामीण ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया...

भांजी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 22 Mar 2020 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

नखासा थाना इलाके में कपड़ा सिलाई का काम सीख रही भांजी के साथ ग्रामीण ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

अमरोहा जिले में डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी संभल जिले में नखासा क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के मामा के घर कपड़ा सिलाई का काम सीख रही थी। आरोपी मामा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी तो किशोरी के पिता ने सप्ताहभर पहले आरोपी के खिलाफ नखासा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार की सुबह को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी गांव बराही निवासी जरीफ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें