महिला को भगाकर ले जाने का आरोपी पकड़ा
संभल के असमोली थाना क्षेत्र में बीते दिनों युवक दूसरे समुदाय की चार बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर ले गया था। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ थाने में...
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 17 Feb 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें
संभल के असमोली थाना क्षेत्र में बीते दिनों युवक दूसरे समुदाय की चार बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर ले गया था। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस महिला को बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि महिला व उसके बच्चे को भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी दानिश निवासी गुमसानी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।