ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलअसमोली थानाध्यक्ष के बाथरूम में निकला सांप तो उड़े होश

असमोली थानाध्यक्ष के बाथरूम में निकला सांप तो उड़े होश

असमोली थानाध्यक्ष के बाथरूम में रविवार की देर शाम अचानक पहुंच गया सांपथानाध्यक्ष के बाथरूम में रविवार की देर शाम अचानक पहुंच गया सांप बाथरूम में सांप देखकर उड़े थानाध्यक्ष के होश, पुलिसकर्मियों ने...

असमोली थानाध्यक्ष के बाथरूम में निकला सांप तो उड़े होश
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 27 Sep 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

असमोली थानाध्यक्ष के बाथरूम में रविवार की देर शाम अचानक पहुंच गया सांप

बाथरूम में सांप देखकर उड़े थानाध्यक्ष के होश, पुलिसकर्मियों ने सांप को लाठियों से पीटकर मार डाला

संभल। हिन्दुस्तान संवाद

संभल जिले के थानों में कभी भैंस तो कभी सांप पुलिसकर्मियों को छका रहे हैं। बीते महीने संभल कोतवाली में कटान से भागकर पहुंची भैंस ने उत्पात मचाया था। बाइक सवार दरोगा को पटककर मारा था। जिससे दरोगा घायल हुए थे। उसके बाद हयातनगर थाना प्रभारी के कार्यालय में सांप पहुंच गया था। जिसे पुलिसकर्मियों ने बोतल में बंद कर जंगल में छोड़ दिया था। अब असमोली थानाध्यक्ष के आवास में बने बाथरूम में सांप पहुंच गया।

बदमाश और अपराधियों को सबक सिखाने वाली संभल जिले की पुलिस भैंस और सांपों से परेशान है। असमोली थानाध्यक्ष रणवीर सिंह रविवार देर शाम करीब पौने नौ बजे जैसे ही अपने बाथरूम में पहुंचे तो वहां सांप बैठा हुआ था। सांप देख थानाध्यक्ष के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष तुरंत उल्टे पैर वापस आ गए और पुलिस कर्मियों को बाथरूम में सांप होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष के बाथरूम में सांप घुस आने पर पुलिसकर्मी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर बाथरूम से सांप को बाहर निकाला और लाठियां फटकार उसे मार डाला। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि जब वह बाथरूम में पहुंचे तो सांप बैठा हुआ था। सांप देखकर वह वापस आ गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सांप को मार दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें