ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलगोवंशीय पशुओं के मांस से लदी लक्जरी कार पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार

गोवंशीय पशुओं के मांस से लदी लक्जरी कार पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार

असमोली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौवंशीय पशुओं के मांस से लदी होंडा सिटी कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार से गोवंशीय पशु के मांस के अलावा पशुवध...

गोवंशीय पशुओं के मांस से लदी लक्जरी कार पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,संभलMon, 25 Oct 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

असमोली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौवंशीय पशुओं के मांस से लदी होंडा सिटी कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार से गोवंशीय पशु के मांस के अलावा पशुवध करने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि गांव ओवरी की तरफ होंडा सिटी कार आ रही में गोवंशीय पशु का मांस लदा है। पुलिस ने कार की धरपकड़ के लिए चेकिंग शुरू कर दी। होंडा सिटी कार के चालक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन, उसने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा किया तो चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने गाड़ी में बैठे एक तस्कर को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तंजीम उर्फ ताजीम निवासी ओबरी बताया। उसने बताया कि वह संगठित गिरोह चलाते हैं, और जंगल में गोवंशीय पशुओं का वध करने के बाद मांस बाहर ले जाकर बेचते हैं। पुलिस ने कार से गोवंशीय पशु के मांस के साथ ही पशुवध करने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ओबरी निवासी तंजीम उर्फ ताजीम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया जबकि सालिम मौका पाकर भाग गया। आलिम, आजम और कमरे निवासी ओबरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें