घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय मासूम को बहलाकर जंगल ले गया युवक, केस दर्ज
नखासा थाना क्षेत्र में एक युवक ने 8 वर्षीय मासूम को घर के बाहर खेलते समय बहलाकर जंगल की तरफ ले गया। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी अरमान के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

नखासा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय मासूम को एक युवक बहलाकर जंगल की तरफ ले गया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी छोड़कर भाग गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक मासूम को बहलाकर जंगल की तरफ ले गया। आरोपी ने मासूम से छेड़छाड़ की तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे तो आरोपी मासूम को छोड़कर भाग गया।
पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


