ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलगौवंशीय पशुओं के संरक्षण को 70 ग्राम पंचायतें तीन दिन में बनायें गौशाला: डीएम

गौवंशीय पशुओं के संरक्षण को 70 ग्राम पंचायतें तीन दिन में बनायें गौशाला: डीएम

डीएम संजीव रंजन ने ग्राम प्रधानों की बैठक में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता फैलाकर वैक्सीनेशन में अपनी महत्वपूर्ण...

गौवंशीय पशुओं के संरक्षण को 70 ग्राम पंचायतें तीन दिन में बनायें गौशाला: डीएम
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 18 Jan 2022 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएम संजीव रंजन ने ग्राम प्रधानों की बैठक में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता फैलाकर वैक्सीनेशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा। वहीं गोवंशीय पशुओं को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अस्थाई गौशाला का निर्माण तीन दिन के अंदर किए जाने की बात कही। नहीं किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम संजीव रंजन ने जनपद की 70 बड़ी ग्राम पंचायतों के प्रधानों से सीधा संवाद किया। डीएम ने ग्राम प्रधानों से कहा कि सड़कों पर बेसहारा गोवंश पशु घूम रहे हैं। वह दुर्घटना का सबक बन रहे हैं। वहीं वह किसानों के खेत में कृषि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए सभी ग्राम प्रधान पंचायत सचिव के साथ मिलकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में अस्थाई गो आश्रय स्थल का निर्माण हर कीमत पर करेंगे। तीन दिन के अंदर प्रत्येक ग्राम पंचायत में अस्थाई को आश्रय स्थल का निर्माण हो जाना चाहिए। अगर कोई भी गोवंश पशु सड़कों पर मिलता है तो संबंधित ग्राम प्रधान तथा सचिव की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने जनपद में वैक्सीनेशन की रफ्तार को लेकर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान सीधे-सीधे जनता का चुनाव का प्रतिनिधि होता है और उनकी ग्रामीण बात भी मानते हैं। इसलिए ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में रहने वाले व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों दोज अवश्य लग जानी चाहिए। ग्राम प्रधान यह सुनिश्चित कराएंगे कि उनकी ग्राम पंचायत में सत प्रतिशत लोगों ने वैक्सीनेशन करा लिया है। इस दौरान सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, सीएमओ डा. अजय कुमार सक्सेना, एसीएमओ डा. पंकज विश्नोई, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य सहित जिलेभर के एडीओ पंचायत मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें