
डीएम अंकल प्लीज! हमारी छत से ये तार हटवा दो, बच्चियों की गुहार पर कलेक्टर का ऐक्शन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इससे बच्चियां कहती हैं कि डीएम अंकल प्लीज! हमारे ये तार हटवा दो। इसकी वजह से हमें बहुत परेशानी होती है। ऊपर मकान भी नहीं बनवा पा रहे हैं। इसके बाद डीएम ऐक्शन आए।
सोशल मीडिया पर यूपी के संभल जिले की दो बच्चियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान प्रशासनिक समस्याओं की ओर खींचा है। वीडियो में बच्चियां बेहद मासूम लेकिन प्रभावशाली अंदाज में सीधे डीएम संभल से गुहार लगाती नजर आ रही हैं। इसके बाद मामला डीएम तक पहुंचा तो वो ऐक्शन में आ गए। इसके बाद बिजली विभाग ने इस तार को हटा दिया है। इसकी पुष्टि पुलिस विभाग के ऐक्स पर रिप्लाई पोस्ट से हुई।
वायरल वीडियो में बच्चियों का कहना है कि उनके घर के ऊपर से एक बिजली की लाइन गुजर रही है, जिसमें पिछले करीब 15 वर्षों से बिजली सप्लाई बंद है। इसके बावजूद यह तार अब तक नहीं हटाई गई है। इसी कारण वे अपने घर की ऊपर की मंजिल नहीं बनवा पा रही हैं और परिवार को रोजमर्रा की कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वीडियो में एक बच्ची अपना पता बताते हुए कहती है कि हेलो डीएम सर संभल, हमारे घर के ऊपर से यह तार जा रही है, इसे हटवा दो। इसकी वजह से हमें बहुत परेशानी हो रही है। बच्चियों की सादगी और साफ शब्दों में रखी गई बात ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की, वहीं कुछ ने यह सवाल भी उठाया।
हालांकि, अधिकतर लोगों ने बच्चियों की हिम्मत, समझदारी और अपनी बात रखने के तरीके की सराहना की है। सोशल मीडिया पर यह मांग तेज हो गई है कि बंद पड़ी बिजली की लाइन को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके। इसके बाद डीएम ऐक्श्न में आए और तार हटा दिया गया है।





