बलिया, सोनभद्र, आगरा समेत सभी जिलों में फार्म-7 निरस्त हो, चुनाव आयोग से सपा की मांग
बलिया, सोनभद्र, आगरा समेत सभी जिलों में फार्म-7 निरस्त हो। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि सभी जिलों में पोलिंग बूथों पर भाजपा द्वारा बड़ी संख्या में जमा किये गये फार्म-7 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

सपा ने सभी जिलों में भाजपा द्वारा जमा किए गए फार्म-7 तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि फतेहपुर, सहारनपुर, बलिया, सोनभद्र, आगरा समेत सभी जिलों में पोलिंग बूथों पर भाजपा द्वारा बड़ी संख्या में जमा किये गये फार्म-7 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
इसके साथ ही मिथ्या तथ्य के आधार पर फार्म-7 पर आवेदक के रूप में हस्थाक्षर करने तथा फार्म जमा करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनिय 31 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। जिससे एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न जिलों में फार्म-7 का विवरण भी दिया है। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता डीएम, ईआरओ, बीएलओ पर वैध मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने के लिए दबाव बना रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद फतेहपुर, अयाहशाह विधानसभा में पोलिंग बूथ संख्या 57 में मतदाता क्रमांक 686, 872, 678, 688, 700, 689, 687, 701, 683, 874, 779, 77, 772, 80 पर क्रमशः मंन्तशा, सहनाज खातून, सलमा बेगम, शीबा, अजरा खातून, मो. बिलाल खाँ, कहकशंन, सायरा खातून, समशुल निशा, सफीक अहमद, जाहिद अली, मो. नौशाद, सहाबुद्दीन अली, उमर जहाँ मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज है, सभी जीवित है, और सभी दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है। इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए जयकरन ने 10 फार्म-7 व सदलू ने 4 फार्म-7 भरकर आवेदक के रूप में हस्ताक्षर कर के मतदाता सूची से नाम काटने के लिए आवेदन किया है। यह सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक है, और अपने दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है। आवेदक के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 की अधीन एफआईआर दर्ज कराई जाए।
सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 55 हजार से अधिक फार्म-7 भरकर बीएलओ के पास जमा किये गये है। सभी फार्म में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं विशेष कर मुस्लिम समुदाय और पीडीए मतदाताओं के नाम व इपिक नम्बर पिं्रट है। भाजपा द्वारा जिलाधिकारी पर वैध मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सभी फार्म-7 तत्काल प्रभाव से निरस्त किये जायें।
जनपद बलिया, बांसडीह विधान सभा के सभी पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा किये गये है। समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं पीडीए और मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम और ईपिक नम्बर पिं्रट करवाकर फार्म-7 बीएलओ के पास जमा किये गये है, और ईआरओ पर नाम काटने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं, सभी फार्म-7 निरस्त किये जायें। 358-रसड़ा विधान सभा में पोलिंग बूथ संख्या 91, 92, 93, 94, 230, 231, 318, 319 में क्रमशः 153, 153, 35, 35, 21, 29, 22, 74 फार्म-7 पिं्रट करवा कर बीएलओ के पास जमा करवा कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाताओं का नाम काटने की साजिश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

