होटल में महिला की बाहों में था साला; जीजा ने दोनों को कमरे से खींचकर निकाला, सड़क पर चले लात-घूंसे

लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

आगरा के एक होटल में साला महिला के साथ पहुंचा। दोनों कमरे में बिस्तर पर थे। होटल के पास से गुजर रहे जीजा को जब भनक लगी तो वह भी कमरे के अंदर पहुंच गया और बवाल काट दिया।

होटल में महिला की बाहों में था साला; जीजा ने दोनों को कमरे से खींचकर निकाला, सड़क पर चले लात-घूंसे

Agra News: यूपी के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक एक महिला के साथ होटल पहुंचा। वहीं से गुजर रहे युवक के जीजा ने जब किसी महिला के साथ अपने साले को जाते देखा तो वहीं रुक गया। कुछ देर बाद सीधे होटल के उसी कमरे में पहुंच गया, जहां उसका साला महिला के साथ रुका था। कमरे का दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा देखकर जीजा शर्मसार हो गया और फिर जीजा ने जमकर बवाल काटा। होटल से लेकर सड़क तक जीजा और साले के बीच लात-घूंसे चले। इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने साथ थाने ले आई। हालांकि इस घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा हो रही है।

पूरा मामला थाना इरादतनगर क्षेत्र का है। यहां कुर्रा मोड़ स्थित एक होटल मौजूद है। सरसा का रहने वाला अरविंद सिंह अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में उसने होटल के बाहर अपने साले को कुछ लोगों के साथ देखा। उसके साथ एक महिला भी थी। अरविंद का साला महिला के साथ होटल के अंदर जाने लगा। अरविंद को कुछ गड़बड़ी की आशंका लगी तो वह भी पीछे-पीछे चला गया। जैसे ही अरविंद ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर वह शर्मसार हो गया। कमरे के अंदर बिस्तर पर साला महिला की बाहों में था।

होटल में जीजा को देखकर हड़बड़ा गया साला

जीजा को देखकर साला हड़बड़ाया गया तो वहीं महिला भी छिपने के लिए जगह ढूंढने लगी। जीजा ने साले को समझाने की कोशिश की लेकिन बात बिगड़ गई। दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गया। होटल के अंदर ही हंगामा होने लगा तो महिला छिपने के लिए होटल की चौथी मंजिल पर रखी पानी की टंकी में जाकर छिप गई। बात होटल से निकल तो सड़क पर आ गई। यहां जीजा ने जमकर बवाल काटा। दोनों के बीच लात-घूंसे चलने शुरू हो गए।

पुलिस ने जीजा-साले को हिरासत में लिया

बीच सड़क पर हुए तमाशे की सूचना जब पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीजा-साले को हिरासत में ले लिया और महिला की तलाश में जुट गई। काफी खोजबीन के बाद महिला को सुरक्षित पानी की टंकी से निकाला गया। पुलिस जीजा-साले को लेकर थाने पहुंची। यहां हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया गया। बीच सड़क पर हुए बवाल का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।