हिम्मत है तो जूता लेकर मारो...; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद परिसर में नुक्कड़ नाटक पर भड़के संत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर संसद में साधु वेश में प्रदर्शन करने वाले पप्पू यादव पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भड़क गए। उन्होंने इसे संत समाज और सनातन का अपमान बताया। राजू दास ने राहुल गांधी और सपा नेताओं की भी तीखी आलोचना करते हुए उनके खिलाफ सख्त प्रतिक्रिया दी है।

Mahant Raju Das outraged over the drama regarding the theft of Ram Mandir offerings within the Parliament complex
संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के नाटक पर भड़के महंत राजू दास

संसद के मानसून सत्र के दौरान बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राम मंदिर के कथित चढ़ावा विवाद को लेकर संसद परिसर में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वे भगवा वस्त्र और साधु के वेश में पहुंचे तथा अपने साथ एक दानपेटी भी लेकर आए। प्रदर्शन के दौरान एक सांकेतिक ड्रामा किया। जिसमें पप्पू यादव ने पुजारी की भूमिका निभाते हुए सांसदों से दान लिया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कुछ अन्य विपक्षी सांसदों ने भी सांकेतिक रूप से दान दिया। प्रदर्शन में यह भी दिखाया गया कि दानपेटी में राशि डालने के बजाय उसे अपने पास रखा जा रहा है।

पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल ने दिया दान

जिसके बाद पप्पू यादव ने दान का पैसा लेकर भागने का अभिनय किया, जिसके बाद अन्य विपक्षी सांसदों ने उन्हें पकड़ने का नाटकीय प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को लेकर संत समाज ने आपत्ति जताई है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इस घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताते हुए कहा कि संसद परिसर में साधु-संत का वेश धारण कर इस प्रकार का प्रदर्शन करना संत समाज और सनातन परंपरा का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के माध्यम से साधु-संतों की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया।

सपा-कांग्रेस सांसदों पर भड़के महंत राजू दास

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को साधु-संतों से जोड़ना उचित नहीं है। महंत राजू दास ने राहुल गांधी, पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं की भी आलोचना की। अपने बयान में उन्होंने विपक्षी नेताओं के खिलाफ तीखी टिप्पणियां कीं और संत समाज से अपील की कि ऐसे नेताओं का विरोध किया जाए। उन्होने कहा कि क्या किसी नेता, सांसद ने मुल्ला-मौलवी बनकर ऐसा कृत्य किया। जिस तरह राम मंदिर में अव्यवस्था को लेकर संतों का वेश धारण कर चंदा चोरी करते हुए पप्पू यादव ने खुद को दिखाया है। दूसरी तरफ राहुल गांधी हंस रहे हैं। चंदा डाल रहे हैं, सांसद अवधेश प्रसाद और सपा के कई सांसद कॉलर पकड़कर साधु को खींच रहे हैं। ये संतों का अपमान है, सनातन का अपमान है।

महंत राजू दास ने सवाल करते हुए पूछा कि राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी करने वाले क्या साधु थे। पप्पू यादव और राहुल गांधी खुद बेल पर हैं। इस तरह के लोगों जो अपना मानते हैं। वो हिंदू नहीं दोगला हो सकता है। सपा के नेताओं को आशीर्वाद देने वाले संतों से मैं पूछना चाहता हूं, कि क्या वो इस मामले में उनसे सवाल पूछ पाएंगे। ऐसे लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। उन्होने कहा कि मैं संतों से आह्वान करता हूं कि सपा, कांग्रेस के कालनेमि जैसे नेता आपकी शरण में आते हैं, तो जूता लेकर इनको मारो और कुछ मत करो।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsजूता लेकर मारो...; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद परिसर में ड्रामे पर भड़के संत