मस्जिद के पास मंदिर बनवा रहे संत की हत्या, उन्नाव में बाबा बोधेश्वर मंदिर के पास सनसनीखेज मर्डर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बाबा बोधेश्वर मंदिर के पास सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। एक संत को दौड़ाकर चोकू से गोद हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौके से भाग निकला।

मस्जिद के पास मंदिर बनवा रहे संत की हत्या, उन्नाव में बाबा बोधेश्वर मंदिर के पास सनसनीखेज मर्डर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंदिर के पास संत के मर्डर की सनसनीखेज खबर सामने आई है। मस्जिद के पास मंदिर बनवा रहे संत की मंगलवार दोपहर सभासद अतीक के अहाते में ताबड़तोड़ चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हत्यारों ने आसपास से गुजर रहे लोगों को चाकू दिखाकर धमकाया और भाग निकले। दिनदहाड़े संत की हत्या पर आक्रोशित लोगों ने बांगरमऊ-हरदोई मार्ग जमा कर दिया। वे हत्यारोपितों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अफसरों ने हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने चार मुस्लिम युवकों समेत पांच को नामजद करते हुए आठ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों के मुताबिक मुस्लिम बहुल मोहल्ले में अपनी जमीन पर मंदिर बनवाने की वजह से हत्यारोपित उनसे खुन्नस मानते थे।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरेटोला निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र रामबली सिंह ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई 45 वर्षीय मिलन सिंह उर्फ बाबा मिलन दास पुजारी थे। पूजा-पाठ में लीन होने के कारण उन्होंने शादी नहीं की थी। वह घर से करीब 100 मीटर दूर अपने हिस्से की जमीन पर मंदिर बनवा रहे थे। मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर एक मस्जिद है। मंगलवार दोपहर बाबा मिलन दास घर से करीब 500 मीटर दूर अतीक सभासद के छप्पर के नीचे बैठे थे। वह जैसे ही वहां से चलने को उठे, इसराइल पुत्र शकूर निवासी पूर्विया टोला ने अपने मोहल्ले के ही यामीन पुत्र जाबिर, शानू पुत्र मुन्ना कालिया निवासी दरगाह शरीफ, शफी पुत्र जान मोहम्मद और लल्ली पुत्र दुर्गादीन के साथ चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में बाबा मिलन दास पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभासद अतीक उन्हें सीएचसी बांगरमऊ ले गए, जहां डॉक्टरो नें उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपित अपराधी हैं। वे भाई के मंदिर बनवाने, भजन बजाने और अच्छे कार्यों से जलते थे। सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह ने बताया कि मृतक के सबसे बड़े भाई की तहरीर पर पांच नामजद और दो-तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी हत्यारोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एहतियातन गांव में भरी फोर्स तैनात है।

कल हाथरस में हुई थी हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या

इससे पहले रविवार की रात हाथरस जिले में कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के कस्बा सहपऊ स्थित हनुमान टीला मंदिर के पुजारी के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पुजारी का शव तख्त के नीचे रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान थे। शव के आसपास ईंट-पत्थर, लोहे की रॉड पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।दिलीप उर्फ चंदू लाला 51 निवासी नगला सुखराम थाना सहपऊ पिछले आठ माह से हनुमान टीला स्थित मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमस्जिद के पास मंदिर बनवा रहे संत की हत्या, UP में मंदिर के पास सनसनीखेज मर्डर