Hindi NewsUP NewsSaint Premanand Maharaj said I am still alive, all the doctors who treated me have passed away
मैं अभी जीवित, इलाज करने वाले डॉक्टर सब चल बसे, इतना कहकर खूब हंसे प्रेमानंद महाराज

मैं अभी जीवित, इलाज करने वाले डॉक्टर सब चल बसे, इतना कहकर खूब हंसे प्रेमानंद महाराज

संक्षेप: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि उनका इलाज करने वाले सब डॉक्टर चल बसे, मैं अभी जीवित हूं। इतना कहते हुए महाराज खूब हंस पड़ते हैं।

Tue, 21 Oct 2025 09:47 PMYogesh Yadav वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद
share Share
Follow Us on

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रेमानंद महाराज अपने श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में एकांतिक वार्ता के दौरान बातचीत कर रहे हैं। प्रेमानंद महाराज बता रहे हैं कि उनका इलाज करने वाले डॉक्टर सब चले गए और मरीज अभी जिंदा है। यह बताते हुए महाराज खूब हंसे। अध्यात्म के बल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जितने डॉक्टर आये, सब पधार गये, मरीज अभी भी बना हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीडियो में वीआईपी दर्शन के नाम पर चल रही एकांतिक वार्ता में पिछले दिनों उनसे मिलने आये उनके एक पुराने साथी ने जब कहा कि हमें लगता है कि सबकी थोड़ी-थोड़ी आयु देकर के आपकी आयु बढ़ जाये, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। महाराज हँसे और बोले-ऐसी ही व्यवस्था से चल रहे हैं। वरना टंडन साहब ने 18 साल पहले आपके सामने कहा था, ढाई या पांच वर्ष और वो गये। इसके बाद उन्होंने जोर से ठहाका लगाया।

ये भी पढ़ें:VIDEO: प्रेमानंद बोले- अब तो जाना है, भक्त ने पूछा, आपके जाने के बाद क्या होगा?

इसके आगे साथी ने बताया कि फोगला आश्रम के पीछे रहने वाले आयुर्वेद डॉक्टर भी आये थे, पहले उनकी ही दवाई चालू हुई थी तो वो डॉक्टर साहब भी पधार गये। इस पर प्रेमानंद महाराज खूब जोर से हँसे और बोले कि अच्छा है, अच्छा है, अच्छा है...। थोड़ी देर शांत रहने के बाद संत प्रेमानंद महाराज बोले कि जितने डॉक्टर आये पधार गये, मरीज अभी बना हुआ है।

इसी बीच वहां उपस्थित लोगों में से किसी ने उनको बताया कि पारीकजी भी चले गये। उनके साथी ने कहा कि आध्यात्मिकता के कारण आपकी आयु बढ़ रही है। बताया जाता है कि प्रेमानंद महाराज की दो दशकों से दोनों किडनी ख़राब हैं। पिछले कई साल से उनका रोजाना डायलसिस होता है। डॉक्टर की देख रेख में ही उनका इलाज चल रहा है।

अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचे प्रेमानंद महाराज

वृंदावन, प्रेमानंद महाराज की कई दिनों से तबीयत ज्यादा खराब होना बताया जा रहा है। उन्होंने पदयात्रा सीमित की है। हालांकि एकांतिक वार्तालाप जारी है। सोमवार को उनको जाँच के लिये बिरला मंदिर स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर ले जाया गया। इस दौरान कई परिकर और पुलिस बल साथ था। बताया जा रहा है कि किडनी की समस्या के चलते उनको अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लाया गया था।

बांके बिहारी के दर्शन किए, कोरिडोर पर कुछ नहीं बोले

वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के परिकरों ने सोमवार को श्री बांके बिहारी मंदिर में देहरी पूजन किया। मंदिर में आवभगत की गई और जगमोहन में बिठाकर गर्भ गृह पर देहरी पूजन कराया। कोरिडोर के विरोध में गोस्वामियों ने वीआईपी दर्शन न कराने का ऐलान किया था, लेकिन अब भी वीआईपी और वीवीआईपी व्यवस्था बनी हुई है, जबकि कोरिडोर के विषय में प्रेमानंद महाराज और उनके परिकरों ने कुछ नहीं बोला।