
खेल में हुई कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी, गंभीर
संक्षेप: Saharanpur News - कोतवाली क्षेत्र के गांव केंदुकी में खेल के दौरान मामूली कहासुनी के बाद एक युवक शोएब मलिक को गोली मार दी गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विनीत नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव केंदुकी में खेल के दौरान हुई मामूली कहासुनी के बाद युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामला दो वर्गों का होने के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव केंदुकी में गांव के ही शोएब मलिक पर कुछ युवकों ने तमंचे से फायर कर घायल कर दिया था।

परिजनों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल युवक को देवबंद स्थित सीएचसी में भर्ती कराया जहां से देर रात ही उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल के भाई साहिल की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। कोतवाल नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शोएब और विनीत दोनों आपस में दोस्त हैं। खेल के दौरान दोनों में कहासुनी के बाद विनीत ने शोएब पर 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया था। जिसमे शोएब घायल हो गया जिसका मेरठ में उपचार चल रहा है। बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को अभियुक्त विनीत पुत्र रामेश्वर को गांव गोपाली के जंगल से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




