Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsYouth Dies in Road Accident Near Jail Family Protests for Justice
कार की टक्कर से घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत

कार की टक्कर से घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत

संक्षेप:

Saharanpur News - मंगलवार शाम को उपकारागार के निकट एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने देवबंद मकबरा मार्ग पर जाम लगाकर आरोपी कार चालक के...

Thu, 28 Aug 2025 01:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

स्टेट हाइवे स्थित उपकारागार के निकट मंगलवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जिला अस्पताल पहुंचने के उपरांत मौत हो गई। परिजन शव को लेकर देवबंद पहुंचे और उन्होंने देवबंद मकबरा मार्ग पर जाम लगा आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई को गुहार लगाई। मंगलवार शाम गांव मकबरा निवासी रजनीश पुत्र धर्मेंद्र (20) उपकारागार के निकट मुजफ्फरनगर की ओर जा रही तेज गति की कार की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणो ने आसपा के जिलाध्यक्ष शौर्य अंबेडकर के नेतृत्व में देर राम देवबंद मकबरा मार्ग पर जाम लगा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने आक्रोष व्यक्त किया कि राजनीतिक दल का झंडा लगी कार से युवक की दुर्घटना होने के बाद भी कार चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि आसपास के क्षेत्रों में सीसी कैमरे लगे हुए। इतना ही नहीं उक्त कार का झंडा भी मौके पर गिर गया था। शौर्य अंबेडकर ने मृतक युवक के परिवार को सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मृतक युवक का पंचनाम भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुािलस के मुताबिक परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।