युवा कांग्रेस की जिला कमेटी घोषित
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसके चलते में जिले में युवा कांग्रेस की जिला कमेटी घोषित की गई। जिसमें चार...
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसके चलते में जिले में युवा कांग्रेस की जिला कमेटी घोषित की गई। जिसमें चार उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और 16 सचिव बनाए गए हैं। साथ ही सभी ब्लॉक में अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।
गुरूवार को गुरूद्वारा रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर बैठक हुई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, युवा कांग्रेस पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, युवा कांग्रेस पश्चिमी प्रदेश महासचिव विजय शर्मा द्वारा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा की कार्यकारिणी की घोषणा की I जुबेर,
विवेक चौधरी, सरदार हरमन सिंह हनी, भूपेंद्र बर्मन को युवा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अभिषेक शर्मा को कोषाध्यक्ष, सूर्यकांत कौशिक व अफजाल को प्रवक्ता, अभिषेक शर्मा को सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया है। वहीं अरविंद (प्रधान सब्दलपुर), समद खान, शेख अर्श चिश्ती, जॉनी कुमार बिरला, अंकित चौधरी, अफजल, मुकेश कुमार, मोहित चौधरी को महासचिव नियुक्त किय गया। संगीता कुमारी, वंदना शर्मा, आशु चौधरी, सहदेव सैनी, गौरव शर्मा, ललित कुमार, नितिन शर्मा, रोहन, रोहित, अजय कुमार, हरेंद्र कुमार, हर्ष, आकाश कुमार, पूजा, उज्जवल बालियान रमेश को सचिव बनाया गया है।
-ये बने ब्लॉक अध्यक्ष
प्रवीण चौधरी (प्रधान छपरेडी) को रामपुर मनिहारान, डॉक्टर मुस्तफिज को बलिया खेड़ी, परीक्षित चक्रवर्ती को देवबंद, लुकमान (प्रधान पंडोली) नागल, विकास कुमार को ननौता, रिहान को पुवारका, अमर कांत शर्मा को गंगोह, आदेश सैनी को मुजफ्फराबाद, प्रदीप कुमार को सिढौली कदीम, राशिद मलिक को सरसावा, मासूम अली को नकुड ब्लॉक का अअध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, जिला सचिव गुलफाम अंसारी आदि मौजूद रहे।