बाइक से पुर्जा निकालने का विरोध करने पर मारपीट, चार भाइयों पर मुकदमा

Jan 16, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - नागल थाना क्षेत्र के गांव पांडोली में एक युवक को उसकी बाइक से पुर्जा निकालने का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया और गला घोंटने की कोशिश की। पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं।

बाइक से पुर्जा निकालने का विरोध करने पर मारपीट, चार भाइयों पर मुकदमा

नागल थाना क्षेत्र के गांव पांडोली में बाइक से पुर्जा निकालने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर गला घोंटने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पांडोली निवासी रहमान पुत्र मोहसीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे वह काम से घर लौटा था। घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक से किसी ने पलग निकाल लिया था। पूछताछ में एक बच्चे ने बताया कि यह हरकत मेद्दे पुत्र संदीप ने की है।

जब रहमान इस बारे में पूछने गया तो मेद्दे के साथ आयुष, नजिस, वश और लेद्दा पुत्रगण संदीप उर्फ मुंशी ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने रहमान को जमीन पर गिराकर गला घोटा, कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने जान-माल का खतरा बताते हुए थाना नागल में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।