
समलैंगिंग रिश्ता निभाने को शाहजहांपुर की युवती ने महिला के घर डाला डेरा
Saharanpur News - शाहजहांपुर की एक युवती ने तीन बच्चों की मां के साथ समलैंगिक संबंध होने का दावा किया। दोनों के बीच पांच साल से संबंध हैं और युवती ने महिला के साथ रहने की जिद की। मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों को समझाकर उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। युवती की मां ने महिला पर गलत काम करवाने का आरोप लगाया।
समलैंगिक रिश्ता होने का दावा कर शाहजहांपुर की एक युवती तीन बच्चों की मां के साथ रहने को खाताखेड़ी स्थित उसके घर तक पहुंच गई। दोनों पहले भी मिलती रही है। मामला थाने पहुंच गया तो पुलिस ने किसी तरह युवती और महिला को समझा बुझाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। केमिस्ट का काम करने वाली शाहजहांपुर की युवती ने खाताखेड़ी में रह रही तीन बच्चों की मां के घर पहुंचकर उसी के साथ रहने की जिद की, तो महिला के परिजनों के होश फाख्ता हो गए। मामला थाना मंडी पहुंच गया, जहां युवती ने बताया कि उन दोनों के बीच करीब पांच वर्ष से रिश्ता है।
वह ऑनलाइन जॉब प्लेटफार्म पर महिला से मिली थी। उस समय दोनों एक ही कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करती थी। उनके बीच पनपा दोस्ती का रिश्ता प्रेम तक पहुंचा और मार्च महीने में दोनों 15 दिन तक साथ रहकर घूमने गई और पति-पत्नी की तरह रही। युवती ने जिद की कि वह पति बनकर उसके साथ रहना चाहती है, जब वह महिला के साथ घूम फिरकर 15 दिन बाद अपने घर लौटी थी तो परिजनों ने भी उससे मारपीट की थी। इसके पश्चात अब वह महिला के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और फिर किसी तरह उनके परिजनों के साथ भेजा गया। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि युवती और महिला को समझाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवती का चल रहा इलाज कोतवाली मंडी में युवती की मां ने महिला पर ही उसकी बेटी से गलत काम करवाने का आरोप लगाया है। युवती की मां का आरोप था कि उसकी बेटी का ब्रेनवाश किया गया और उसका अभी भी इलाज चल रहा है। वह अस्पताल में भी भर्ती रही थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




