Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsYoung Man Missing Amid 4 Crore Debt Retired Cop Father-in-Law Threatens Family with Gun
चार करोड़ का कर्ज होने पर युवक लापता, ससुर धमका रहा

चार करोड़ का कर्ज होने पर युवक लापता, ससुर धमका रहा

संक्षेप:

Saharanpur News - चार करोड़ का कर्ज होने के बाद एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसके ससुर ने पिस्टल दिखाकर परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। युवक का भाई अब उसके ससुर और अन्य परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहा है।

Dec 26, 2025 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

चार करोड़ का कर्ज होने पर युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। अब 25 तोला सोना और 10 लाख कैश न देने पर उसका रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ससुर परिजनों को पिस्टल से धमका रहा है। लापता युवक के भाई ने अपनी भाभी, उसके पिता, मां व भाई के साले खिलाफ कोतवाली मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है। जवाहर पार्क निवासी राहुल चौधरी पुत्र सुखदेव चौधरी के मुताबिक उसके भाई शिवम पर पर करीब चार करोड़ का कर्ज हो गया था, जिस पर तकादा करने लोग उसके भाई के पास आने लगे। इसका पता शिवम की पत्नी हिताक्षी को लगा तो उसने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि इसके बाद शिवम का रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ससुर पंजाब के जालंधर के गोबिंदगढ़ निवासी रविंद्र कुमार अपनी पत्नी अन्नु खंडवाल के साथ उनके घर आया और कई दिन यहां रहकर पिस्टल दिखाकर घर के लोगों को धमकाता रहा कि यदि उसकी बेटी पर जरा भी आंच आई तो दोनों भाइयों और परिवार वालों को खत्म करवा दूंगा। आरोप है कि झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी भी दी। कर्जदारों और ससुराल वालों के डर से शिवम पांच नवंबर 2025 को संदिग्ध हालत में गायब हो गया, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। राहुल चौधरी का आरोप है कि अब भाई का ससुर 25 तोला सोना और 10 लाख रुपये न देने पर वीडियो कॉल कर भी पिस्टल लहराते हुए धमका रहा है, जबकि घर आने पर वह उनसे दो चेक भी साइन करा कर ले गया और घर में रखे एक लाख रुपये भी उन्हें सौंप दिए गए थे। राहुल चौधरी ने शिवम के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ससुर रविंद्र कुमार, सास अन्नु खंडवाल, पत्नी हिताक्षी व साले भावेश के खिलाफ कोतवाली मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।