
पत्नी को तलाक देने कोर्ट पहुंचे युवक का अपहरण
संक्षेप: Saharanpur News - पत्नी और ससुरालियों के व्यवहार से परेशान होकर युवक तलाक देने कचहरी पहुंचा था, जहां वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी मां ने आरोप लगाया कि पुत्रवधू और उसके परिजनों ने उसके बेटे का अपहरण किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी और ससुरालियों के व्यवहार से परेशान होकर पत्नी को तलाक देने कचहरी पहुंचा युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी मां ने बेटे के अपहरण का आरोप पुत्रवधू सहित उसके पिता व भाई पर लगाया है। कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना कुतुबशेर के ईदगाह मार्ग निवासी यासमीन के मुताबिक उसने अपने बेटे अनस की शादी शहाना पुत्री फारूक निवासी मानकमऊ के साथ की थी। यासमीन का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू पति और उसकी नहीं सुनती थी, जिसके कारण उसने अपने बेटे को बेदखल कर दिया था, लेकिन आरोपी पुत्रवधू फिर भी अनस को परेशान करती थी, जिसकी शिकायत वह उससे आकर करता था।

उसने भी पुत्रवधू को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि पुत्रवधू उसके बेटे की पिटाई अपने भाई मेहरबान व कुछ अन्य से करवाती थी और इसी दौरान शहाना घंटों फोन पर दूसरे लोगों से बात करती थी। जब अनस ने फोन में फोटो, वीडियो कॉल और फोन कॉल देखी तो पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया। यासमीन का आरोप है कि वह अपने पुत्र को साथ लेकर 27 अक्टूबर को कचहरी में वकील से मिलने आई थी। इस दौरान पुत्रवधू और उसके परिजन के फोन अनस के पास लगातार आ रहे थे। वह फोन पर बात कर कचहरी परिसर से बाहर चला गया और तब से उसके बेटे का कुछ पता नहीं है। यासमीन ने आरोप लगाया कि आरोपी पुत्रवधु और उसके परिजन जबरन उसके बेटे का अपहरण कर ले गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




