Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsYoung Man Found Dead in Jungle Family Blames Witchcraft Police Investigation Underway
युवक की संदिग्ध परिस्थतियों मौत, तंत्र क्रिया का आरोप

युवक की संदिग्ध परिस्थतियों मौत, तंत्र क्रिया का आरोप

संक्षेप:

Saharanpur News - कोतवाली क्षेत्र के गांव लंढौरा गुर्जर में एक युवक, सतनाम, जंगल में बेहोश मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। परिवार ने एक व्यक्ति पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में लिया है।

Jan 08, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के गांव लंढौरा गुर्जर के जंगल में बुधवार रात एक युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को गुरुवार सुबह निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली रामपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव लंढौरा गुर्जर निवासी सतनाम (30 वर्ष) पुत्र रतन सिंह बुधवार देर रात तक जब घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने फोन पर संपर्क किया, तो सतनाम ने बताया कि वह जंगल में पड़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जंगल की ओर दौड़ पड़ी। परिजन सतनाम को घर ले आए। गुरुवार सुबह परिजन सतनाम को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने तांत्रिक क्रिया का सामान लेकर उसे मंदिर में चढ़ाने के लिए कहा था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मृतक की माता सुनीता ने कोतवाली में व्यक्ति पर तंत्र क्रिया कर बेटे को मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वर्जन:- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने तंत्र क्रिया के चलते मारने का आरोप लगाया है। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। आशीष तिवारी, एसएसपी -----------