
कोहराम : शादी से पहले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Saharanpur News - महानगर में एक युवक ने शादी से पहले मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की शादी दिसंबर में होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उसने यह घातक कदम उठा लिया। परिजन भी आत्महत्या के कारणों से अनजान हैं।
महानगर के आवास-विकास में एक युवक ने शादी से पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके पश्चात परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। माना जा रहा है कि युवक ने मानसिक तनाव के चलते घातक कदम उठाया है। हालांकि, परिजनों भी इस बात से अंजान है कि युवक ने ऐसा क्यों किया है। घटना रविवार की है। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस के पहुंचने से पूर्व आनन-फानन में परिजन युवक को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन शव को घर ले आए। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके पश्चात पुलिस ने लिखित में लेकर और वीडियो बनाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दिसंबर माह में युवक की शादी होनी थी, लेकिन इससे पूर्व ही उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव में था, लेकिन परिजन इस तरह की बात से इंकार कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक ने खुदकुशी किस वजह से की है, इसके बारे में वह भी अंजान है। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मचा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




