Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsYoung Man Attempts Suicide at De-addiction Center After Father s Mysterious Death
नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने किया खुदकशी का प्रयास

नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने किया खुदकशी का प्रयास

संक्षेप:

Saharanpur News - देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में परम गुप्ता (28) ने खुदकशी का प्रयास किया। उसके पिता की संदिग्ध मौत के बाद, वह नशे की लत के कारण केंद्र में भर्ती था। बुधवार को अपने पिता की तेहरवीं में शामिल होने के बाद वह भाग गया, लेकिन फिर से लाया गया और आत्महत्या की कोशिश की।

Jan 08, 2026 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने खुदकशी का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता की पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंत नगर निवासी परम गुप्ता (28) के पिता सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक प्रेमचंद गुप्ता संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। नशे की आदत के चलते परम गुप्ता को कई माह से नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया था। बुधवार को पंतनगर में प्रेमचंद गुप्ता की तेहरवीं थी। परिजन इसमें परम गुप्ता को नशा मुक्ति केंद्र से लेकर पहुंचे थे।

वहां से मौका पाकर परम गुप्ता फरार हो गया था। गुरुवार सुबह वह अपने घर पहुंचा। कुछ समय बाद नशा मुक्ति केंद्र की टीम उसे दोबारा लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र में आने के कुछ घंटे बाद परम ने बेल्ट से गला दबाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी सूरज शर्मा का कहना है कि परम को लेने उसके घर गए थे, जिसके बाद परम ने बेल्ट से आत्महत्या करने का प्रयास किया।