प्रशासक नियुक्त करने पर जताया आभार
नागल में विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों ने योगी सरकार का आभार जताया। प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के निर्णय को दूरदर्शी बताया गया। सभी ने खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस निर्णय से विकास कार्यों की देखभाल का भरोसा जताया गया।

नागल। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में विकासखंड सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर योगी सरकार का आभार जताया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया। इस दौरान सभी ने योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बुधवार सुबह विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद उन्हें प्रशासक बनाकर गांव के विकास कार्यों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपना वास्तव में दूरदर्शी निर्णय है, जिसका सभी हृदय की गहराइयों से स्वागत करते हैं।बिरम
सिंह ने कहा कि वास्तव में योगी आदित्यनाथ का निर्णय काबिले तारीफ है। विकास की गति का पहिया निरंतर चलता रहे इसीलिए उन्होंने ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इस दौरान बाबूराम, चंद्रपाल, सुरेंद्र, पिल्लू, दलसिंह, मनोज, मुशर्रफ, भूपेंद्र, पवित्र सिंह, प्रमोद, शीशपाल, अंकुर, विकास, सुरेश, पहल सिंह, प्रणेश, अरविंद, रोहित, मेहरबान, नीरज, अमित, कन्हैया, अंकित, हरेंद्र चौधरी, देवेंद्र, नरेश राणा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


