बिच्छू, सांप और कुत्ते के काटने पर लगवाएं वैक्सीन: योगी
Saharanpur News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू और जहरीले जीव जंतु के काटने का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे झाड़-फूंक के बजाय सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरसात के दिनों में सांप, बिच्छू और जहरीले जीव जंतु के काटने का खतरा बढ़ जाता है। किसी को अगर सांप, बिच्छू, कुत्ता या अन्य जहरीला जीव जंतु काट ले तो झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें। सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है, तत्काल वैक्सीन लगवाएं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि बरसात के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे, इसके लिए घर में साफ-सफाई रखें। उन्होंने कहाकि सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन के अलावा तमाम बीमारियों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रदेश में चाहे राजकीय मेडिकल कॉलेज हों या फिर जिला अस्पताल एवं सीएचसी-पीएचसी, सभी जगहों पर सांप-बिच्छू और कुत्ते के काटने की वैक्सीन उपलब्ध हैं।

खुशहाली से मनाएं त्योहार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि संकट की इस घड़ी से आसानी से निपटा जा रहा है। आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन शुरू होगा, शारदीय नवरात्र, दशहरा और दीपावली है । लोग खुशहाली के साथ त्योहार मनाएं, यही सरकार की प्राथमिकता रहेगी। इससे पूर्व भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के माध्यम से हिंदुत्व को धार दी। मंच से मां शाकुंभरी देवी और मां बाला सुंदरी और जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधित कार्यक्रम में राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। सभी ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की और देश की पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई है। नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जय श्रीराम के गूंजे जयकारे, योगी-योगी बोले लोग मंच से जनप्रतिनिधियों ने जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे तो भीड़ ने योगी-योगी के नारे लगाए। मंच पर आते ही मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने करीब 20 मिनट के भाषण में जनता के हर संभव मदद किए जाने भी आश्वासन दिया है। इस दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर पंडाल में कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कुर्सी की व्यवस्था कराकर सभी को शांत कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




