देश की वीरांगनाओं से प्रेरणा ले महिलाएं
बेहट। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के द्वारा नगर मे शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे महिलाओ से देश की वीरांगनाओ से...

बेहट। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के द्वारा नगर मे शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे महिलाओ से देश की वीरांगनाओ से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यवक्ता श्रीमती मंज़ू शर्मा राष्ट्रीय सेविका समिति प्रान्त संपर्क प्रमुख जी के दुवारा बताया गया कि हमारी आदर्श रानी लक्ष्मी बाई, रानी पद्मावती है ना की करीना कपूर जैसी फिल्म एक्ट्रेस । हमें रानी लक्ष्मीबाई बनना है और बालिकाओ को जागरूक करना है।जिस प्रकार से आज हमारे समाज मे टीवी सीरियल के दुवारा हिन्दू संस्कृति का दोहन किया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। लव जिहाद फैलाया जा रहा हमे उसका विरोध करने के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में सेंकड़ो हिन्दू लड़किया और महिलाएं उपस्थित रही। जिनमे मुख्य रूप से साक्षी शर्मा, प्रिया सैनी, नैनशी, कशिश, ख़ुशी, प्रीति, प्रिन्सी, आरज़ू, शिवानी, मीनू शर्मा, आरवी, काजल, नेहा, रेनू कम्बोज आदि रही।
