Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsWomen Empowerment Initiatives in Saharanpur Quick Justice and Welfare Schemes
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं

संक्षेप:

Saharanpur News - बुधवार को सहारनपुर में महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप ने महिलाओं की समस्याओं पर जनसुनवाई की। उन्होंने महिला उत्पीड़न की रोकथाम और त्वरित न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 17 निवेदन आए, जिनमें से 2 अन्य जिलों को भेजे गए। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता भी बढ़ाई।

Jan 07, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

बुधवार को सहारनपुर स्थित सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप ने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की। उन्होंने महिला उत्पीड़न की रोकथाम करते हुए पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने छुटमलपुर स्थित राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन महिला का निरीक्षण भी किया। उप्र राज्य महिला आयोग सपना कश्यप ने महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये को लेकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 17 निवेदन आए जिनमे से 2 आवेदन जिले के बाहर होने के कारण उन्हें सम्बंधित जिलों में स्थान्तरित कर दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सदस्या ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलायी गयी। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद सदस्या ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन(महिला) फतेहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को नारी निकेतन में रह रही महिलाओं को सर्दी से बचाव को लेकर जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी नकुड़ रूचि गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम आदि मौजूद रहे।